फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RTE will have enormous negligence

आरटीई में लापरवाही पड़ेगी भारी

Thu, 02 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस/ भूवेंद्र सेंगर 
अमर उजाला, हाथरस/ भूवेंद्र सेंगर  Updated Thu, 02 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से गरीबों के बच्चों को पढ़ाने में आनाकानी कर रहे कॉन्वेंट स्कूलों के संचालकों की मनमानी पर अब बेसिक शिक्षा परिषद लगाम कसेगी। इसके लिए अब परिषद की ओर से गरीब एवं विशेष समूहों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को इन विद्यालयों में एडमिशन दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी लागू कर दी है। इससे परिषद को ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद शासन स्तर से ही विकल्प के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन



शासन से वेलफेयर सोसाइटी बनाकर मान्यता प्राप्त करने वाले कॉन्वेट स्कूलों के संचालकों ने इसे धंधे का जरिया बना लिया है, जिससे इन अधिकांश स्कूलों के संचालक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही से लगातार बच रहे थे। इन लोगों की जवाबदेही के लिए सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून 2009 भी बनाया। इसके बाद भी इन स्कूल संचालकों ने नियमों के अनुरूप 25 प्रतिशत गरीब एवं निर्बल वर्ग के बच्चों को पढ़ाने में कोई रुचि ही नहीं दिखाई। इस संबंध में शिक्षा निदेशक बेसिक डीबी शर्मा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं नगर शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इन आदेशों में जिले में एवं नगर क्षेत्रों सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों, कान्वेंट स्कूलों का विवरण मांगा गया है। इसके लिए एनआईसी की वेबसाइट पर विधिवत रूप से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसमें यह सभी विवरण प्रस्तुत किया जाना है। इसके साथ ही सभी गरीब अभिभावकों को शीघ्र ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे गरीबों के बच्चों को स्तरीय कान्वेंट और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाने के लिए इन स्कूलों की मनमानी रोकने हुए करीब विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed