फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rs 500 notes thrown at supply inspector's face

Hathras News: पूर्ति निरीक्षक के मुंह पर फेंके 500 रुपये के नोट, मुकदमा दर्ज, यह है मामला

Tue, 29 Aug 2023 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Aug 2023 10:50 PM IST
सार

पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि राजेंद्र पुत्र धनीराम, उसका बेटा संतोष और एक अन्य व्यक्ति मनीष कुमार उनके कार्यालय आए और राशन की दुकान बहाल करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से 500-500 रुपये के नोट उनके मुंह पर फेंक कर मारते हुए आरोप लगाने लगे। कहने लगे कि अगर राशन की दुकान बहाल नहीं की, तो वह आग लगाकर मर जाएगा और उनका नाम लिखकर जाएगा।

विज्ञापन
Rs 500 notes thrown at supply inspector's face
500 रुपए के नोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकान के निलंबन के मामले में डीलर पर 500-500 रुपये के नोट मुंह पर फेंककर उनके साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक रोहित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि राजेंद्र पुत्र धनीराम, उसका बेटा संतोष और एक अन्य व्यक्ति मनीष कुमार उनके कार्यालय आए और राशन की दुकान बहाल करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से 500-500 रुपये के नोट उनके मुंह पर फेंक कर मारते हुए आरोप लगाने लगे। 
विज्ञापन


कहने लगे कि अगर राशन की दुकान बहाल नहीं की, तो वह आग लगाकर मर जाएगा और उनका नाम लिखकर जाएगा। धमकी के बाद पूर्ति निरीक्षक कार्यालय से बाहर आ गए। आरोप है कि बाहर आने के बाद आरोपी जबरन 500-500 के नोट उनकी टी-शर्ट में डालने लगे और हाथापाई, अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विभिन्न धाराओं के तहत राजेंद्र सिंह पुत्र धनीराम, संतोष कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासीगण बढ़ार, मनीष कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी गढ़ी अहवरन को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed