{"_id":"64fde5ac4f71bb1a9d03a533","slug":"roof-of-the-house-collapsed-in-hasayan-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां मार सके न कोय: मकान की छत गिरी, मलबे में दबे सभी, पर आईं हल्की चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां मार सके न कोय: मकान की छत गिरी, मलबे में दबे सभी, पर आईं हल्की चोटें
Sun, 10 Sep 2023 09:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:20 PM IST
सार
हाथरस में हसायन के गांव बांण अब्दुलहईपुर में एक व्यक्ति के मकान की छत गिर गई। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से क्षतिग्रस्त हुई चारपाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका करि सके जो जग बैरी होय यह कहावत हाथरस के एक गांव में सही साबित हुई। रात को सोते समय एक मकान की छत गिर गई। नीचे सो रहे परिवार के सभी सदस्य दब गए, पर उन्हें हल्की चोटें आईं।
हाथरस में हसायन के गांव बांण अब्दुलहईपुर में एक व्यक्ति के मकान की छत गिर गई। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
गांव निवासी संजय शनिवार रात पत्नी व बच्चों सहित कमरे में सो रहा था। तभी मकान की छत गिर गई। सभी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी को मलबा हटाकर बाहर निकाला। संजय ने बताया कि उसे, पत्नी और बच्चे को हल्की चोट आई है। घटना से ग्राम पंचायत सेक्रेटरी गिरीश कुमार को अवगत करा दिया गया।