फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbery attempt at saraapha vyaapaaree house exposed

Hathras: आर्थिक तंगी दूर करने को सराफा व्यापारी के घर पर किया था डकैती का प्रयास, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:14 PM IST
सार

सराफा व्यापारी सौरभ अग्रवाल के यहां 26 मई को कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की थी। इस दौरान सौरभ उनसे भिड़ गए थे और परिवार की महिलाओं ने मकान के अंदर का दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया था।  बदमाश सौरभ से चेन छीनकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Robbery attempt at saraapha vyaapaaree house exposed
सराफा कारोबारी के घर लूट की घटना का खुलासा करते एसपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए बदमाशों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी के घर पर डकैती डालने की कोशिश की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की अग्रसेन विहार कॉलोनी निवासी सराफा व्यापारी सौरभ अग्रवाल के यहां 26 मई को कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की थी। इस दौरान सौरभ उनसे भिड़ गए थे और परिवार की महिलाओं ने मकान के अंदर का दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया था।  बदमाश सौरभ से चेन छीनकर फरार हो गए थे। अगले दिन उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपियों को कोटा कपूरा रोड बंबे से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पूर्व में आत्म समर्पण कर जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उन्होंने लूट की कोशिश की थी। 

विनय उर्फ बिल्लू ने बनाई थी लूट की योजना

इस घटना का मुख्य आरोपी बिल्लू उर्फ विनय वर्मा पुत्र महेंद्र निवासी शिव कॉलोनी हाथरस का रहने वाला है। उसने ही इस वारदात की योजना बनाई थी और उसे सूचना थी कि यहां वारदात करने पर दो-ढाई करोड़ का माल मिल सकता है। विनय और उसका एक साथी माधव पहले ही आत्मसमर्पण कर जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम सिकंदराराऊ में टेंपो चलाता है। शहंशाह अपने भाइयों के साथ कॉस्मेटिक की दुकान पर कार्य करता है। प्रवीण फेरी लगाकर टैडी वियर (गुड्डे) बेचता है। शुभम मुरसान गेट पर अपने पिता के साथ सराफ की दुकान पर कार्य करता है। चारों अभियुक्तगण शादीशुदा है। 

विनय उर्फ बिल्लू, माधव का रिश्तेदार है और शुभम, माधव, शहंशाह, प्रवीण, रजत निवासी गली गंगाधर मुरसान गेट कोतवाली हाथरस आपस में दोस्त है। विनय उर्फ बिल्लू ने अपने साथियों को बताया गया कि सौरभ अग्रवाल एक सराफा व्यापारी है, जिसके यहां डकैती डालने पर दो-ढाई करोड का माल मिल सकता है, इससे हम सबकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। योजना बनाकर हमने घर की रेकी और 26 मई को रात्रि को वारदात करने की कोशिश की।  सौरभ अग्रवाल  जब अपने घर आए और मुख्य गेट खुलवा कर घर में जाने लगे, तभी हम भी घुस गए और डकैती डालने की कोशिश की। सौरभ के विरोध करने और उसके साथ मारपीट कर वहां से भागना पड़ा। 
आरोपी
यह हुए गिरफ्तार
1-शहंशाह वार्ष्णेय उर्फ संजय निवासी चूडी मार्केट, मटका मोहल्ला नया गंज थाना सिकंदराराऊ 
2-मुस्तकीम निवासी साबुद्दीन गली थाना सिकंदराराऊ 
3- शुभम उर्फ शिवम वर्मा निवासी 163 वसुंधरा एनक्लेव थाना सदर कोतवाली
4- प्रवीण कुशवाह निवासी सलेमपुर थाना निधौली कला जनपद एटा 

आगरा और मथुरा में फरार चल रहे थे दो आरोपी
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आरोपी बिल्लू उर्फ विनय वर्मा ने सात जून को आगरा में आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपी माधव निवासी जैन गली छोटी छपैटी हलवाई खाना घंटाघर के पास थाना सदर कोतवाली ने दस जून को जनपद मथुरा में आत्मसमर्पण किया दोनों पूर्व के मुकदमों में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed