फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roared the head various Mangaen

विभिन्न मांगाें को लेकर गरजे प्रधान

Mon, 21 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 21 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roared the head various Mangaen
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्य ज्ञापन देने जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को राशन कार्ड, पेंशन, आवास और शौचालय की समस्या को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले तहसील सदर परिसर में प्रधानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में राशन की व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।

प्रदेश में वर्ष 2000 में राशन कार्ड 10 वर्ष के लिए बनाए गए थे, बीते 16 वर्ष में प्रदेश की आबादी तो बड़ी है, लेकिन राशन कार्डों में वृद्धि नहीं की गई है, जिससे 30 फीसदी पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड ही नहीं बने हैं। इसके साथ प्रदेश की 50 फीसदी पात्र आबादी को पेंशन, शौचालय, आवास की सुविधा भी सरकार आज तक नहीं कर पाई है, जिससे जनता में रोष है।
विज्ञापन


संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने इन समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रधान रवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, महीपाल सिंह, शिशुपाल सिंह राना, राजकुमार, राजवीर सिंह, राजपाल सिंह, अशोक कुमार, युद्धवीर सिंह, पलुआ, मुकेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सासनी में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित ग्रामीणों को पात्रता सूची में शामिल कराने के लिए सोमवार को प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामचंद्र को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने कहा है कि आवास, पेंशन, शौचालय एवं राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाओं से पात्र ग्रामीण आज भी वंचित हैं। खाद्य सुरक्षा बिल लागू होने के बाद भी गरीब ग्रामीणों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। शौचालयों के अभाव में ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं।


गरीब लोग आज भी झोपड़ी में गुजारा कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सतीश कुशवाहा, घनश्याम सिंह, योगेश चौधरी, निहाल सिंह, सुंदर सिंह, कपूरी वेगम, लालता प्रसाद, भारती देवी, सावित्री देवी, राकेश कमार, चोब सिंह, सर्वेश देवी, राजेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed