{"_id":"63fb709a5615ce931402ef94","slug":"roadways-started-preparing-for-holi-additional-buses-run-four-days-in-advance-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज ने की होली की तैयारी शुरू, चार दिन पहले से दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज ने की होली की तैयारी शुरू, चार दिन पहले से दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें
Sun, 26 Feb 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:15 PM IST
सार
हाथरस में 71 बसें हैं। वर्तमान में ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर चल रही हैं। होली पर यात्रियों को राहत देने व आय के ग्राफ को बढ़ाने के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। होली से चार दिन पहले होली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में होली को लेकर रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार होली से चार दिन पहले ही बसों का अतिरिक्त संचालन शुरू हो जाएगा। चालक-परिचालकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। धिकांश बसों को दिल्ली रूट पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाथरस में 71 बसें हैं। वर्तमान में ये बसें लोकल व लंबे रूटों पर चल रही हैं। होली पर यात्रियों को राहत देने व आय के ग्राफ को बढ़ाने के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। होली से चार दिन पहले होली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान चालक परिचालकों के अवकाश पर पूरी तरह बंद रहेंगे।
विज्ञापन
होली के दिन लोकल रूटों पर दौड़ेंगी बसें
बसों का अतिरिक्त संचालन करने वालों को इनामी राशि भी दी जाएगी। होली वाले दिन बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। इस मामले में आरएम सतेंद्र वर्मा का कहना है कि होली प्रोत्साहन योजना यदि आती है तो चार दिन पहले आएंगी। इस दौरान बसों का अधिक से अधिक संचालन किया जाएगा। पर्व की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन