{"_id":"696692bb4c8e7b0b2c08cf74","slug":"roadways-has-started-a-public-service-with-affordable-fares-hathras-news-c-56-1-hts1003-143147-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सस्ते किराये के साथ रोडवेज ने शुरू की जनता सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सस्ते किराये के साथ रोडवेज ने शुरू की जनता सेवा
Wed, 14 Jan 2026 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाथरस डिपो द्वारा जनता सेवा बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन बसों में यात्रियों को सामान्य की तुलना में 20 प्रतिशत तक कम किराया देना होगा। रोडवेज की इस पहल से ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालय से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकेगा।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। इनमें हाथरस से कानऊ, टीकरी और विजयगढ़ के लिए बस सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा बरवाना मार्ग पर जनता सेवा बस का संचालन दो दिन पहले ही शुरू किया जा चुका है।
इन मार्गों पर लंबे समय से सस्ती और नियमित बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। जनता सेवा बसों का खास उद्देश्य ग्रामीण यात्रियों को राहत देना है। कम किराये के कारण इन बसों का लाभ छात्रों, मजदूरों, किसानों और रोजाना जिला मुख्यालय आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। इससे न केवल उनकी यात्रा सस्ती होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
डिपो के प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश कुमार का कहना है कि यदि इन बसों को यात्रियों का अच्छा सहयोग मिलता है, तो भविष्य में अन्य ग्रामीण मार्गों पर भी जनता सेवा बसों का विस्तार किया जाएगा।