{"_id":"6474dd6b40c974a34607bd75","slug":"roadways-buses-run-from-hathras-for-12-villages-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: 12 गांवों के लिए हाथरस से चलेंगी रोडवेज बसें, मार्गों का किया जा रहा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: 12 गांवों के लिए हाथरस से चलेंगी रोडवेज बसें, मार्गों का किया जा रहा सर्वे
Tue, 30 May 2023 04:41 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 04:41 AM IST
सार
हाथरस से 12 गांव की ओर यूपी रोडवेज की बस चलेंगी। इन बसों को किन मार्गों पर चलाया जाएगा, इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले के 12 गांवों के लोगों के लिए राहत की बात है। अब उनके गांव से मुख्यालय की डगर आसान होगी। परिवहन निगम द्वारा जिले के 12 गांवों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल इन मार्गों की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है। उसके बाद बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन मार्गों पर संचालन के लिए बसों को अनुबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के हाथरस-जलेसर, सासनी-इगलास, हाथरस जंक्शन-कैलोरा आदि गांवों के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं है। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इन गांवों के लिए लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी राहत मिलेगी। रोडवेज द्वारा अब ग्रामीण अंचल के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) सतेंद्र वर्मा का कहना है कि ग्रामीण अंचल के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। करीब 12 मार्ग हैं। इनकी हालत देखी जा रही है। आखिर बसों का संचालन किन कारणों से रुका हुआ है, यह भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन