{"_id":"5fe8d4268ebc3e3c8e59f420","slug":"roadways-bus-condition-is-very-pitiable-hathras-news-ali2522227167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में रोडवेज बसों की लालबत्ती भी दे रही धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में रोडवेज बसों की लालबत्ती भी दे रही धोखा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोहरे में रोडवेज बसों की लालबत्ती धोखा दे रही है। इसे लेकर चालक परेशान हैं। डिपो की अधिकांश पुरानी बसों में बैकलाइट नहीं जल रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण हालत नहीं सुधर रहे हैं। इस कारण बसो के संचालन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। इसमें काफी बसें पुरानी हैं। यह बसें बीच रास्ते में आए दिन धोखा दे रही हैं। डिपो की काफी बसें लोकल व लंबे रूट पर संचालित होती हैं। डिपो के अधिकारी रैवेन्यू के फेर में बसों में बिना खामियां दूर कर बसों का संचालन करा रहे हैं।
डिपो की पुरानी अधिकांश बसों की बैकलाइट नहीं जल रही है। यदि बैकलाइट जले तो चालकों को कोहरे के दौरान यह दिखाई दे जाएगा कि आगे कोई वाहन चल रहा है। बैकलाइट बंद होने के कारण चालकों को काफी परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का डर सताता रहता है। कई बार डिपो के अधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं।