{"_id":"69bae1985569e3b5dd019c5b","slug":"roadways-bus-and-potato-laden-tractor-trolley-collided-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: रोडवेज बस व आलू लदा ट्रैक्टर ट्रॉला भिड़े, मची चीख-पुकार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: रोडवेज बस व आलू लदा ट्रैक्टर ट्रॉला भिड़े, मची चीख-पुकार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Wed, 18 Mar 2026 11:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:02 PM IST
सार
बस और ट्रैक्टर-ट्रॉला में टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में बैठे कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रोडवेज बस से टकराया आलू से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कोतवाली चदंपा के गांव बिसाना के निकट 17 मार्च की देर रात को आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला और मेरठ के सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में बैठे कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। काफी देर तक आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने बमुश्किल यातायात को सुचारू कराया। टक्कर से रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली चदंपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरु किया गया। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद जाम लग जाने पर पुलिस ने बमुश्किल करीब आधा घंटे के बाद जाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन