{"_id":"681676e55becbe2f0b08a514","slug":"road-widening-work-slow-people-worried-due-to-getting-stuck-in-traffic-jam-hathras-news-c-110-1-sali1009-101182-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क चौड़ीकरण का काम धीमा, जाम में फंसने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क चौड़ीकरण का काम धीमा, जाम में फंसने से लोग परेशान
Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
पिसावा में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते जाम मैं फंसे वाहन
- फोटो : samvad
कस्बे में जट्टारी-पिसावा मार्ग के चौड़ीकरण का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। इससे रोजाना जाम लग रहा है। जाम में फंसने वाले परेशान हो रहे हैं। वहीं खोदाई होने से नालियां चोक हैं। गलियों में गंदा पानी भरा है।
लोगों का कहना है कि करीब तीन माह पहले मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। लोगों के विरोध पर कई बार काम रुका। सहमति बनने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से काम बहुत धीमी गति से कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई से बाजार में नालियां चोक हो गईं। शुक्रवार को हुई बारिश से नालियों का गंदा पानी लोगों के घर और दुकानों में घुस गया।
दीपू शर्मा, मूल अग्रवाल, बसंत फौजी, सुखबीर सिंह, प्रशांत कौशिक, उदय सिंह, होराम सिंह, राजकुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, गुलशन गोयल, देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बाजार में पूरे दिन जाम लगा रहता है। वहीं कई स्थानों पर बनने के साथ ही सड़क उखड़ने लगी है। लोगों ने सड़क के साथ ही नालियों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।