फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RMPU Vice Chancellor inspects nodal centre and examinations

Hathras News: आरएमपीयू के कुलपति ने नोडल केंद्र और परीक्षाओं का निरीक्षण किया

Thu, 11 Dec 2025 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
RMPU Vice Chancellor inspects nodal centre and examinations
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के कुलपति प्रो.नरेंद्र बहादुर सिंह और परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को हाथरस के सेठ पीसी बागला पीजी कॉलेज में बने नोडल परीक्षा केंद्र और यहां जारी परीक्षाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के नोडल सेंटर और यहां जारी परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त पाईं गईं। जिससे कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर की कार्यशैली की प्रशंसा की। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षार्थियों से भी बातचीत की और कॉलेज की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर के अतिरिक्त वरिष्ठ परीक्षा अधीक्षक प्रो.चंद्रशेखर रावल, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. कृष्णानंद त्रिपाठी, नोडल सेंटर के प्रभारी प्रो.संदीप बंसल, अतिरिक्त वरिष्ठ परीक्षा अधीक्षक प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह सेंगर, प्रो. सुनंदा महाजन, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.सत्यदेव पचौरी, डॉ.साहब सिंह, डॉ. शालिनी अग्रवाल, विनीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed