फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD will protest today in all western UP District say Guddu chowdhry

पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में आज रालोद करेगी धरना प्रदर्शन : गुड्डू चौधरी

Sun, 04 Oct 2020 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
RLD will protest today in all western UP District say Guddu chowdhry
गांव सरौठ से होकर गुजरती रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंती चौधरी की गाड़ी - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया से मिलने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज से रालोद कार्यकर्ताओं व प्रदेश नेतृत्व में काफी गुस्सा है। इसकेविरोध में राष्ट्रीय लोकदल पांच अक्तूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में धरना प्रदर्शन करेगी। इसकी जानकारी बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने दी।
उन्होंने कहा कि सत्ताधीशों के इशारे पर रालोद कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया है। भाजपा के शासन में हिटलरशाही चल रही है। न तो अपराध रुके रहे हैं न ही भ्रष्टाचार। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। लिहाजा, पांच अक्तूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में रालोद के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सादाबाद में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे से होगा। उन्होंने जिले के समस्त रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

लाठीचार्ज में बृज क्षेत्र अध्यक्ष सहित कई लोग चोटिल
बिटिया के परिजनों से मिलने जा रहे रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों पर चंदपा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने जमकर लाठियां बरसाई। किसी तरह रालोद नेताओं ने घेरा बनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को तो बचा लिया लेकिन कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसमें चोटिल हो गए। बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, किसान नेता गिरेंद्र चौधरी, युवा प्रदेश सचिव ईशान चौधरी, रामसहाय चौधरी, चंद्रवीर, केशव, चंद्रेश चौधरी, सनेहीलाल, महीपाल चौधरी, दीपू चौधरी, आशीष ठेंनुआ आदि लाठीचार्ज में चोटिल हो गए। लाठीचार्ज को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed