फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD MLA furious over power cut, warns of protest

Hathras News: बिजली कटौती पर भड़के रालोद विधायक, प्रदर्शन की दी चेतावनी

Thu, 15 Jun 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 01:21 AM IST
सार

ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की वजह से बिजली उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। तहसील मुख्यालय पर भी रोजाना छ से आठ घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसको लेकर ग्रामीण बुधवार को विधायक से मिले।

विज्ञापन
RLD MLA furious over power cut, warns of protest
सादाबाद विधायक को बिजली की समस्या बताते किसान व ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से कस्बे से लेकर देहात तक हाहाकार मचा हुआ है। कटौती को लेकर रालोद विधायक गुड्डू चौधरी ने भी नाराजगी जताई है और एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि बिजली विभाग का रोस्टर दिखावटी है और रोज पांच से छह घंटे बिजली कटौती हो रही है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की वजह से बिजली उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। तहसील मुख्यालय पर भी रोजाना छह से आठ घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसको लेकर ग्रामीण बुधवार को विधायक से मिले। विधायक ने लोगों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया और इस संबंध में दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम के एमडी से फोन पर वार्ता कर कटौती पर नाराजगी जताई। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती नहीं रुकी तो एमडी कार्यालय पर भारी संख्या में ग्रामीणों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि कस्बे में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दिखावटी रोस्टर जारी किया है। गांवों में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। लोकल फाल्ट और ओवरलोड के कारण जगह-जगह ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। 43 डिग्री से अधिक तापमान के बीच गांवों में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। कई इलाकों में बिजली आती तो है, वोल्टेज इतना कम रहता है कि लोगों के पंखे व कूलर भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed