{"_id":"6022d55b8ebc3e26ca6919d1","slug":"rld-leader-appeling-from-farmer-to-gathered-in-kisaan-mahapanchayat-sadabad-news-ali255852987","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
किसान महापंचायत को लेकर गांव सलेमपुर में किसानों की बैठक को संबोधित करते रालोद जिलाध्यक्ष केशवद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
छाबी मियां के बाग में 15 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारी गांव-गांव बैठकें करने में जुटे हैं। मंगलवार को भी रालोद के जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी और बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने सहपऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर, ऊघई, बैरूआ, छत्तरगढ़ी, नगला बंजारा, मढ़ाका और सुल्तानपुर थरौरा में किसानों के साथ बैठक की।
जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने कहा कि किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रालोद मुखिया के बेटे जयंत चौधरी आएंगे और किसानों को कृषि कानूनों को लेकर संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में जिले से हजारों की संख्या में किसान आएंगे। बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने कहा कि कृषि कानूनों किसानों को स्वीकार नहीं है, फिर भी सरकार इन्हें थोपना चाहती है।
धरने पर बैठे किसानों की इस सरकार में एक नहीं सुनी जा रही। लिहाजा रालोद किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ है। उन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किसानों से की। इस मौके पर शिवकुमार मास्टर, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बॉबी यादव, महेश कुमार, खजान सिंह, बहादुर सिंह, कर्मवीर सिंह, रवि पहलवान, कोठारी, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।