फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rice is not being distributed at Anganwadi centres: Bhakiyu

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं बांटा जा रहा चावल : भाकियू

Tue, 12 May 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Rice is not being distributed at Anganwadi centres: Bhakiyu
नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू पदा​धिकारीगण - फोटो : samvad
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत खंड विकास कार्यालय प्रांगण में पूर्व तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में हुई। पंचायत की अध्यक्षता बैनीराम ने की तथा संचालन बाबू सिंह ने किया। पंचायत में सरकारी विभागों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

पंचायत में रणवीर सिंह ने कहा कि बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व महिलाओं के राशन में भारी अनियमितता की जा रही है। आरोप लगाया कि लाभार्थियों के लिए आने वाला सैकड़ों क्विंटल चावल किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं बांटा जा रहा है। इसकी शिकायत बाल विकास अधिकारी गंगीरी से कई बार की गई है, लेकिन आज तक कोई जांच व कार्रवाई नहीं हुई। कप्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने सेक्शन 24 के अंतर्गत अपने खेत की माप कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन सालों बाद भी माप नहीं कराई गई है। किसानों ने कहा कि जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहे हैं और पुलिस भी ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पंचायत के बाद नायब तहसीलदार ने तीन सूत्री ज्ञापन लेकर चावल घोटाले की जांच मुख्य सेविका से कराने का आश्वासन दिया। पंचायत में राजेंद्र सिंह, दाताराम, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, सतीश कुमार, अवधेश सिंह, दिनेश चन्द्र, अनार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed