रिटायर्ड बिजली कर्मियों को कोषागार से पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अब पेंशनभोगी बिजली कर्मचारी व अधिकारियों को पेंशन जिला कोषागार से ही मिलेगी। इस संबंध में विद्युत विभाग ने अपने सभी पेंशनभोगी अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
अब तक विद्युत विभाग के विद्युत वितरण खंडों से पेंशनभोगी कर्मचारी व अधिकारियों को पेंशन मिला करती थी, लेकिन अब विभाग की नई व्यवस्था के तहत इन पेंशनभोगी विद्युत कर्मियों व अधिकारियों को जिला कोषागार से ही पेंशन मिलेगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलाब सिंह ने बताया कि उनके खंड में करीब साढ़े पांच सौ पेंशनभोगी कर्मचारी व अधिकारी हैं। सभी पेंशनभोगी कर्मचारी व अधिकारी अपने दो पासपोर्ट फोटो कार्यालय में जमा कर दें। सभी कर्मचारी व अधिकारियों को मार्च से जिला कोषागार से ही पेंशन मिलेगी।