{"_id":"63ed3a47dea34a2de3066834","slug":"restriction-on-entry-of-heavy-vehicles-on-bareilly-mathura-road-hathras-news-c-2-1-ali1021-46268-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बरेली-मथुरा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बरेली-मथुरा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
मथुरा रोड पर कावड लेकर जाते कांवड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों व आमजनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 15 फरवरी शाम छह बजे से 19 फरवरी सुबह छह बजे तक बरेली-मथुरा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद कासगंज के लहरा घाट, थाना सोरों क्षेत्र के हरि की पेडी, थाना क्षेत्र सुन्नगढ़ी के शहवाजपुर घाट, थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र कर कादरगंज घाट और बदांयू के कछला घाट से कासगंज व अन्य समीपवर्ती जनपदों एवं मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य के कांवड़िया गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य को कांवड़ लेकर जाते है।
महाशिवरात्रि से पूर्व ही कांवड़ियों का गंगा घाटों पर आवागमन शुरू हो जाता है। इस कारण बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर 15 फरवरी की शाम छह बजे से 19 फरवरी सुबह छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान हाथरस से सिकंदराराऊ की तरफ एवं सिकंदराराऊ पंत चौराहे से कासगंज की तरफ, हाथरस से मथुरा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के-भारी वाहन, ट्रक, ट्रोला, डीसीएम आदि वाहनों पर आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा।
हाथरस से अलीगढ़, सिकंदराराऊ, कासगंज एवं एटा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन नगला भुस बाईपास तिराहे से हतिसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड से वाया सासनी से अलीगढ़ को डायवर्ट किए गए हैं।
एसपी आगरा की तरफ से आने वाले सिकंदराराऊ, कासगंज व एटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन सादाबाद से जलेसर रोड पर डायवर्ट किए गए हैं।
हाथरस में प्रवेश मार्ग रूहेरी तिराहा बाईपास, लहरा मोड बाईपास, इगलास चौराहा बाईपास, हतिसा पुल मथुरा रोड बाईपास, कोटा कपूरा चौराहा बाईपास, नगला भूसा तिराहा बाईपास, चामंड गेट चौराहा, कैलोरा चौराहा हाथरस जंक्शन से दिनांक 17 फरवरी सुबह चार बजे से 19 फरवरी सबुह छह बजे तक सभी प्रकार के भारी व मध्यम तथा ट्रक, ट्रोला, डीसीएम आदि वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा।