{"_id":"6467c5ee1ae61bd2860c9cf6","slug":"resentment-among-block-officers-due-to-indecency-with-vdo-on-phone-hasayan-news-c-57-1-sali1014-7-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फोन पर वीडीओ से अभद्रता से ब्लाॅक-अफसर कर्मियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फोन पर वीडीओ से अभद्रता से ब्लाॅक-अफसर कर्मियों में नाराजगी
Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 20 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
अभद्रता की घटना की जानकारी देते ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोकी वर्मा। संवाद
- फोटो : samvad
ग्राम पंचायत खिटौली में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने फोन पर एक प्रदेश और एक जिला स्तरीय अधिकारी का नाम लेते हुए उनसे अभद्रता की। घटना के विरोध में विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप है।
नाराज ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोकी वर्मा ने बताया कि वह ग्राम पंचायत बस्तोई क्षेत्र में शासकीय कार्य से गए थे। तभी उनके निजी मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ठाकुर अजीत सिंह बताया और कॉल को कॉन्फ्रेंस पर डालते हुए कहा कि एडीआरएम लखनऊ से बात करो।
इस दौरा कॉल करने वाले ने एडीआरएम लखनऊ के नाम से गाली-गलौज की और आरोप लगाया कि तुमने और प्रधान ने मिलकर 10.40 लाख रुपये निकाले हैं। उसका हिसाब मस्टरोल सहित दे दो। आरोप है कि आरोपी बार-बार फोन करके गाली-गलौज कर रहा है और उन्हें परेशान कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर को ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी व कर्मचारी कोतवाली में कोतवाल गौरव सक्सेना से मिलने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। संवाद