आयकर छूट सीमा में बढ़ोतरी की दरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। आम बजट 2016 की दस्तक तेज हो गई है। जल्द ही वित्त मंत्री अरुण जेटली का पिटारा खुलेगा। इस बजट से भी महंगाई की मार से जूझते लोगों को भारी-भरकम राहत की दरकार है। महंगाई को कम करने के जिस वादे के साथ भाजपा सत्ता में आई थी, वह अभी तक अधूरा ही है। लिहाजा आम लोगों की यही उम्मीद है कि कम से कम इस बजट से कुछ ऐसा निकले, जिससे उन्हें महंगाई के बोझ से कुछ राहत मिल जाए। नौकरी पेशा और पेंशनभोगियों ने भी बजट से काफी आस लगा रखी है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार पीएफ पर ब्याज दर और बढ़ाएगी, जबकि आयकर छूट सीमा भी बढ़ाकर नौकरी पेशा वर्ग को राहत देगी।
-केंद्र सरकार के आम बजट में सैनिकों के साथ-साथ अर्द्ध सैनिकों के परिवारों को मेडिकल, कैंटीन की सुविधा दी जानी चाहिए। आयकर में छूट की सीमा तीन लाख रुपये होनी चाहिए
-रामहरी सिंह, पूर्व सैनिक
-केंद्र सरकार को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं राज्य सरकार के कर्मियों को दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए। आयकर छूट महंगाई को देखते हुए बढ़ाई जाए।
-मदन शर्मा, लेखपाल
-महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि आयकर में छूट पिछले कई बजटों में वही रखी गई है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसे बढ़ाए जाने की महती आवश्यकता है।
-चंद्रवीर सिंह, शिक्षक
- आम बजट में जनता की भावनाओं को समझा जाए। अब तक बजट में शिक्षा पर जितना खर्च होता है, उसे इस बार दोगुना किया जाए, जिससे शिक्षा का स्तर सुधारा जा सके।
- स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य।