{"_id":"6b0c8f73d1f4a6e2db0f297e","slug":"cold-winds-are-leading-to-an-increase-in-infections-colds-and-fevers-hathras-news-c-56-1-hts1004-157809-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ठंडी हवाओं से बढ़ रहा संक्रमण, सर्दी-जुकाम व बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ठंडी हवाओं से बढ़ रहा संक्रमण, सर्दी-जुकाम व बुखार
Mon, 30 Nov 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में जांच करता डॉक्टर। संवाद
हाथरस। बदलते मौसम और चल रही ठंडी हवाओं के असर से जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जिनमें सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे अधिक रही।
मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की कतारें देखी गईं। पूरे दिन में 1517 मरीज कैंप में पहुंचे। कई मरीजों में तेज बुखार के साथ बदन दर्द और कमजोरी की शिकायतें भी सामने आईं। बुखार के 182 मरीज पहुंचे, जबकि सर्दी-जुकाम के 294 मरीज रहे। खुजली, दाद आदि शिकायतों के 212 मरीज पहुंचे। पेट संबंधी समस्या के 121 मरीज रहे। शेष मरीज अन्य बीमारियों के रहे।
पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं और मौसम जनित बीमारियों से बचाव के सुझाव दिए। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर तथा ठंडी हवाओं के कारण वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
लोगों को सलाह दी जा रही है कि सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचें, गर्म कपड़े पहनें, गुनगुना पानी पिएं और बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें। तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं।