Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sharma became Mishra

Hathras News: कहीं शर्मा बने मिश्रा तो कहीं बेटे का सरनेम गायब

Mon, 30 Nov 2026 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sharma became Mishra
हाथरस ब्लॉक की एक बूथ पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पहुंचे लोग। संवाद
हाथरस। मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ियों ने लोगों को हैरान कर दिया। कहीं पिता का सरनेम शर्मा से मिश्रा हो गया तो कहीं बेटे के नाम से उपनाम ही गायब मिला। रविवार को पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर पहुंचे लोगों ने ऐसी गलतियों को ठीक कराने के लिए आवेदन किए। वहीं, नए मतदाता बनने के लिए भी युवाओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन



डीआरबी कॉलेज पोलिंग बूथ पर पहुंचे नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पहचान पत्र में पिता का नाम भिक्कू मल शर्मा दर्ज है, जबकि मतदाता सूची में भिक्कू मल मिश्रा लिखा हुआ है। इस गलती को ठीक कराने के लिए उन्होंने फार्म भरकर जमा किया।
विज्ञापन



रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर पहुंचे चामड़ गेट निवासी विशाल पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम ही नहीं है। पिछले साल भी उन्होंने वोट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। अब दोबारा आवेदन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज बूथ पर नए वोट बनवाने के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ रही। चमन तकिया, अशोका टॉकीज के पास रहने वाली कविता पत्नी रवि ने बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।
सरस्वती इंटर कॉलेज बूथ पर सादाबाद गेट निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनके दस्तावेजों में पूरा नाम अशोक कुमार है, जबकि मतदाता सूची में केवल अशोक दर्ज है। इसी तरह उनके बेटे पंकज तायल का नाम भी सूची में सिर्फ पंकज लिखा है। उधर, आगरा रोड स्थित ब्लॉक हाथरस पोलिंग बूथ पर रूपेश ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। पहली बार वोटर बनने को लेकर उनमें खासा उत्साह नजर आया।



मतदाता सूची पुनरीक्षण में बरतें पूरी सावधानी
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा नाम हटाने की कार्रवाई पूरी जांच के बाद करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई और बालिका इंटर कॉलेज हाथरस के बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि नाम विलोपन के प्रत्येक आवेदन की गहन जांच की जाए। इसके लिए संबंधित परिवार के सदस्यों से मौके पर सत्यापन कराया जाए। पर्याप्त जांच के बाद ही नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। अधिकारियों और बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed