{"_id":"6b0c8f07d005f3b78a037763","slug":"truck-out-of-control-driver-arrest-hathras-news-c-63-1-sali1025-106203-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसा कैंटर, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसा कैंटर, चालक गिरफ्तार
Mon, 30 Nov 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद
सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास शनिवार की रात्रि में एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर ढाबे में जा घुसा। इस हादसे में ढाबे का अगला हिस्सा और किचन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर में चालक समेत दो लोग सवार थे। पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
टैंकर ने ढाबे के बाहर खड़ी कार और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय ढाबे के अंदर कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित बच गए। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
एटा की तरफ से आ रहे कैंटर का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किचन का सारा सामान मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया है। मौके से एक चालक को पकड़ लिया गया है। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।