फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Reporting murder proved costly, youth arrested

Hathras News: हत्या की सूचना देना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 28 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Reporting murder proved costly, youth arrested
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव नगला हंसी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर डायल-112 पर चार-पांच लोगों की हत्या की झूठी सूचना देने का आरोप है।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को बताया था कि गोलीबारी में चार-पांच लोगों की मौत हो गई है। मौके पर जांच करने पर पता चला कि यह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला था। कोई गोलीबारी या हत्या नहीं हुई थी। बता दें कि बुधवार रात को गांव के एक पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने मोहित को काट लिया था, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

इस बात पर मोहित के परिवार और पड़ोसी के बीच विवाद बढ़ गया। इस कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि नगला हंसी में प्रथम पक्ष लाल सिंह, किशोर व पवन निवासी नगला हंसी व द्वितीय पक्ष नोहबत निवासी पिलौना भट्ठा जवां अलीगढ़, शकुंतला निवासी नगला हंसी मुरसान के बीच कुत्ते के काटने पर झगड़ा हुआ था। इस मारपीट में पांच लोग घायल भी हुए थे। इस दौरान लाल सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र निवासी नगला हंसी ने डायल-112 पीआरवी पर फोन कर गोलीबारी में चार-पांच लोगों की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed