{"_id":"68598a660c1cfd15f202f5e5","slug":"report-filed-against-max-driver-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बस की खिड़की से झांक रहे बालक की गर्दन कटने के मामले में मैक्स चालक पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बस की खिड़की से झांक रहे बालक की गर्दन कटने के मामले में मैक्स चालक पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही तलाश
Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
सार
पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून को उसका बेटा बस से बारात में मेवली जा रहा था। जैसे ही बारात की बस निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के पास पहुंची, तभी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मैक्स चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद अली व मैक्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मेंडू जंक्शन क्षेत्र के निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के निकट बरात की बस की खिड़की से झांक रहे 11 वर्षीय मोहम्मद अली की गर्दन धड़ से अलग होने के मामले में पुलिस ने मैक्स चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह पढ़ें..UP: पापा... बस इतना बोलते ही कटकर सड़क पर आ गिरी गर्दन; पिता और ताऊ के कानों में गूंज रहा ये आखिरी शब्द
विज्ञापन
बालक के पिता आस मोहम्मद निवासी मकदूम नगर अलीगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने 22 जून देर रात यह रिपोर्ट दर्ज की। पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून को उसका बेटा बस से बारात में मेवली जा रहा था। जैसे ही बारात की बस निर्माणाधीन हाजीपुर रेलवे पुल के पास पहुंची, तभी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मैक्स चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद अली बस से अपने दो चचेरे भाइयों की बरात में जा रहा था।
विज्ञापन
यह पढ़ें... UP: बस में सीट पर था धड़... नीचे सड़क पर पड़ा था बालक का सिर, बाप अंगोछे से पोंछ रहा था चेहरे पर लगा खून; दर्दनाक हादसा
इस दौरान सर्विस रोड पर बस के सामने से मैक्स आ गई। चालक ने बस को नीचे कच्चे में उतार लिया था, लेकिन बस के आगे एक पेड़ आ जाने के कारण वह रुक गई थी। मैक्स चालक ने पर्याप्त जगह न होने के बाद भी बस से सटाकर मैक्स को निकालने की कोशिश की, इस दौरान खिड़की से बाहर देख रहे मोहम्मद अली गर्दन धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर गई थी।