{"_id":"6a4973d8d25c97de3c0b9af8","slug":"report-filed-against-idbi-bank-manager-and-field-officer-for-facilitating-a-fraudulent-loan-of-5-lakh-hathras-news-c-56-1-hts1004-150884-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आईडीबीआई बैंक मैनेजर व फील्ड अफसर पर पांच लाख का फर्जी लोन कराने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आईडीबीआई बैंक मैनेजर व फील्ड अफसर पर पांच लाख का फर्जी लोन कराने की रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
आईडीबीआई बैंक मंडी समिति अलीगढ़ रोड के अधिकारियों पर कुछ लोगों के साथ मिलकर पांच लाख रुपये का फर्जी लोन करने का आरोप लगा है। सिकंदराराऊ के रहने वाले बुजुर्ग ने कोतवाली हाथरस गेट में कोर्ट के माध्यम से इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव कुटैरा निवासी रामभजन सिंह (60) ने बताया कि वे अशिक्षित हैं तथा केवल अंगूठा लगाते हैं। उन्हें इस बड़ी धोखाधड़ी का पता तब चला, जब अलीगढ़ रोड स्थित आईडीबीआई बैंक से उनके नाम एक नोटिस जारी हुआ। पीड़ित ने बताया कि 29 फरवरी 2016 को उनके नाम पर पांच लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया था, जबकि उन्होंने आज तक इस बैंक को देखा तक नहीं है।
पीड़ित रामभजन ने बताया कि लोन के फॉर्म पर उनके फर्जी हस्ताक्षर अंग्रेजी में बनाए गए हैं। इतना ही नहीं धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए उनके परिवार का विवरण भी पूरी तरह बदल दिया गया, जिस जमीन की फर्द लोन के लिए लगाई गई, वह महज एक बीघा है, जिसकी कीमत साल 2016 में मुश्किल से एक लाख थी।
विज्ञापन
इन पर दर्ज हुई एफआईआर
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर संग्राम सिंह, फील्ड ऑफिसर राजकुमार सिंह, गांव कुटैरा के रामजीत, नगला तारा सिंह के महीपाल व अमरवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है।