फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Repair work done on railway gate, jam on many routes

Hathras News: रेलवे फाटक पर हुआ मरम्मत का काम, कई मार्गाें पर जाम

Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 09 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Repair work done on railway gate, jam on many routes
शहर के मथुरा-बरेली मार्ग स्थित बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को दूसरे दिन भी मरम्मत का काम चला। इस कारण फाटक बंद रहा। वाहनों और राहगीरों को दूसरे रास्तों से होकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस कारण वैकल्पिक मार्गाें पर जाम लगा रहा। पूर्वाेत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल मार्ग से ट्रेनों को भी धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर रेल पटरियों की पैकिंग मशीन की मदद से मरम्मत कराई जा रही है, ताकि संचालन में कोई दिक्कत न हो। इस बात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दूसरे दिन मथुरा-बरेली मार्ग स्थित बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह से शाम तक फाटक को बंद कर मरम्मत का काम किया गया। फाटक के बंद होने के कारण नगला अलगर्जी, विष्णुपुरी सहित कई इलाकों के लोगों को अन्य मार्गो से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते 12 घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





रेलवे फाटक बंद होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण विष्णुपुरी होते हुए अलीगढ़ रोड से मुख्य बाजार की दूरी तय करनी पड़ रही है। काफी घूमना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक, राहगीर



रेलवे द्वारा लाइनों की मरम्मत के लिए आए-दिन फाटक को बंद कर दिया जाता है। फाटक बंद होने के चलते काफी मुश्किलें हो रही है। लाइनों की मरम्मत के साथ आवागमन पर भी रेलवे को ध्यान देना चाहिए।
-जितेंद्र, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed