{"_id":"60a55a448ebc3e29b573720a","slug":"relief-from-heat-due-to-rain-power-supply-crumbles-hathras-news-ali2634781194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गर्मी से मिली राहत, विद्युत आपूर्ति चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गर्मी से मिली राहत, विद्युत आपूर्ति चरमराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार की देर शाम तक जारी था। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में कई जगहों पर कीचड़ व्याप्त हो गई। वहीं शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। कर्मियों के हीलाहवाली से नाराज अफसर एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को अधिशासी अभियंता शहर ने दो कर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी जेई को कामकाज में सुधार के चेतावनी दी है।
बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन आसमान में सूरज के दर्शन नहीं हुए और रिमझिम बारिश होती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इधर, बारिश से विद्युत लाइनों में फॉल्ट व उपकरणों में खराबी आ गई। इस कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा सकी।
मंगलवार की रात को शहर के गिजरौली बिजलीघर, नवीपुर बिजलीघर, वाटरवर्क्स, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में ब्रेकडाउन हो गए। इस कारण कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। कर्मी सुबह से शाम तक फॉल्टों को दूर करने में जुटे रहे। बिजली आपूर्ति सुचारु न करने पर बिजली अफसरों को बुधवार को पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
इसी के नवीपुर सबस्टेशन पर तैनात दो लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया। वहीं शहर के सभी जेई को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी है। इस मामले में एक्सईएन सुभाष चंद्रा का कहना है कि विधुत आपूर्ति सुचारु करने में लापरवाही बरतने पर नवीपुर सबस्टेशन के दो लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है। सभी जेई को कार्य में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी है।