{"_id":"69fa53cade274541d700c7e1","slug":"relief-for-145-lakh-consumers-meters-to-become-postpaid-hathras-news-c-56-1-hts1003-148122-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1.45 लाख उपभोक्ताओं को राहत, मीटर होंगे पोस्टपेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1.45 लाख उपभोक्ताओं को राहत, मीटर होंगे पोस्टपेड
Wed, 06 May 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
प्रदेश सरकार द्वारा प्री-पेड स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड किए जाने के फैसले से जिले के उन 1.45 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनके यहां प्री-पेड मीटर लगाए जा चुके हैं। नई व्यवस्था के तहत इन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों को पोस्ट पेड में बदल दिया जाएगा।
जिले में कुल करीब 2.72 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1.45 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। इन सभी मीटरों को पहले प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार रिचार्ज कराना पड़ रहा था और कई शिकायतें सामने आ रही थीं। 1.27 लाख जिन बकाया उपभोक्ताओं के यहां प्री पेड प्रणाली के स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, उन्हें अब स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने पड़ेंगे।
पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि मीटर तेज चल रहे हैं और रिचार्ज जल्दी समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए अब बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में तब्दील करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि लोग अब भी बिलिंग की पारदर्शिता और मीटर की सटीकता को लेकर स्पष्ट व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
उपभोक्ताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही सभी संबंधित कनेक्शनों को पोस्टपेड में परिवर्तित किया जाएगा।
-अजीत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता