{"_id":"6a94995670a3a9745f0c61ac","slug":"relief-as-fox-nut-prices-drop-amidst-inflation-hathras-news-c-56-1-hts1003-153485-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महंगाई के बीच मखाने के दामों में गिरावट से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महंगाई के बीच मखाने के दामों में गिरावट से राहत
Mon, 31 Aug 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर रखा मखाने का पैकेट। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों जहां खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ने से आम लोग बेहाल हैं, वहीं मखाने खाने का शौक रखने वालों के लिए राहत की खबर है। मखाने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 20 दिनों के भीतर मखाने के दाम में करीब 200 रुपये प्रति किलो तक की कमी आई है, जिससे ग्राहकों के साथ-साथ व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है।
किराना कारोबारियों के अनुसार इस बार मखाने की पैदावार काफी अच्छी हुई है। नई फसल की आवक बढ़ने के चलते थोक और खुदरा दोनों बाजारों में मखाने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 20 दिन पहले जो सामान्य मखाना 1100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा था, अब उसके दाम घटकर 900 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।
इसी तरह प्रीमियम और बेस्ट क्वालिटी वाले मखाने के दाम भी 1300 रुपये से गिरकर 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जिले में मखाने की रोजाना अच्छी-खासी खपत होती है। विशेषकर पूजा-पाठ, व्रत-त्योहारों, मिठाइयों और दैनिक खान-पान में मखाने का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। आने वाले दिनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्य प्रमुख त्योहारों को देखते हुए मखाने के दामों में आई यह गिरावट उपभोक्ताओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार ऋषभ अग्रवाल का कहना है कि मखाने के दाम कम होने से बाजार में इसकी मांग में भी तेजी आई है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मखाने की कीमतें कम होने से आम खरीदारों ने राहत की सांस ली है, वहीं बिक्री बढ़ने से व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि अचानक मखाने के दामों में गिरावट ने कारोबार को प्रोत्साहित किया है।