{"_id":"642093d93f50892f72026f83","slug":"rehearsaldone-soon-to-deal-with-corona-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोरोना से निपटने के लिए जल्द होगा पूर्वाभ्यास, तीन महिला मिल चुकी हैं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोरोना से निपटने के लिए जल्द होगा पूर्वाभ्यास, तीन महिला मिल चुकी हैं संक्रमित
Mon, 27 Mar 2023 12:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:20 AM IST
सार
तीन दिन पूर्व हाथरस में तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तीनों महिलाओं को होम क्वारंटीन कर दिया गया। जिले में कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में तीन कोरोना संक्रमित केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए कमर कस ली है। जल्द ही एमडीटीबी अस्पताल में पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व जिले में तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। तीनों महिलाओं को होम क्वारंटीन कर दिया गया। जिले में कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है। आक्सीजन प्लांट भी दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विभाग के पास पर्याप्त वेंटीलेटर और ऑक्सीजन मौजूद है। अधिकारियों ने लोगों से कोराना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए। कोरोना से निपटने के लिए विभाग के पास पर्याप्त वेंटीलेटर और ऑक्सीजन मौजूद है। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल