फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Redressal of complaints redressal officers on other portals including CM portal

सीएम पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर शिकायतों के निस्तारण अधिकारियों की मनमानी

Fri, 09 Aug 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Redressal of complaints redressal officers on other portals including CM portal
शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों की मनमानी
विज्ञापन

डिफॉल्टर और लंबित संदर्भों की संख्या अधिक होने पर एडीएम का चढ़ा पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने समीक्षा की। एडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल एंव सीएम हेल्पलाइन पर डिफॉल्टर और लंबित संदर्भों की संख्या अधिक होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्थिति में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
ईडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि आईजीआरस पोर्टल में संपूर्ण समाधान दिवस के समस्त विभागों के नौ संदर्भ डिफॉल्टर, भारत सरकार पीजी पोर्टल पर एक संदर्भ डिफॉल्टर, सीएम हेल्प लाइन (प्रथम स्तर अधिकारी) के तहत 102 संदर्भ डिफॉल्टर, ऑनलाइन संदर्भ में (प्रथम स्तर अधिकारी) में 28 संदर्भ डिफॉल्टर, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ में एक डिफॉल्टर श्रेणी में हैं। आय जाति निवास प्रमाण पत्रों के तहसील हाथरस में एक माह से अधिक आठ प्रकरण, तहसील सिकंदराराऊ में एक माह से अधिक के दो प्रकरण, उप जिलाधिकारी सादाबाद में एक माह से अधिक का एक प्रकरण लंबित हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने कलेक्ट्रेट में कर करेत्तर बैठक में मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। एडीएम ने सीआरए राजेश अग्रवाल से बैंकों की आरसी के मिलान के बारे में जानकारी ली। सीआरए ने बताया कि जिले में 143 बैैंक है, जिनमें से 50 बैंको की आरसी का मिलान कर लिया गया है। बैंकों में कोई आरसी नहीं है। एडीएम ने शेष बैंकों की आरसी का मिलान तत्काल से करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग, खनन विभाग तथा मंडी द्वारा पिछले वर्ष की अपेक्षा कम वसूली करने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed