फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recorded statement of teenager accused of killing teacher

Hathras News: शिक्षक की हत्या के आरोपी किशोर के बयान दर्ज

Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Recorded statement of teenager accused of killing teacher
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने न्यायालय की अनुमति पर बाल सुधार गृह मथुरा पहुंचकर हत्या के आरोपी प्रेमी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक की उनकी ही बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने अपनी नाबालिग नातिनी और उसके प्रेमी के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर इन दोनों को हरिद्वार में हरि की पौड़ी पर हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




हाथरस पुलिस इन दोनों हत्यारोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर हरिद्वार से लेकर आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया। वहां से हत्यारोपी प्रेमी को बाल सुधार गृह मथुरा और शिक्षक की पुत्री को गाजियाबाद बाल सुधार गृह भेज दिया। इस क्रम में कोतवाली हाथरस पुलिस ने किशोर न्यायालय में मथुरा में बंद हत्यारोपी के बयान दर्ज किए जाने के लिए अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोर न्यायालय से मिली अनुमति के आधार पर सोमवार को पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बाल सुधार गृह मथुरा पहुंच गई। इंस्पेक्टर अपराध संजय सिंह ने बताया कि हाथरस गेट पुलिस न्यायालय से अनुमति लेकर मथुरा बयान दर्ज कराने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed