फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recommendation of action against the Chairman of Nagar Panchayat Mendu in the embezzlement case of lakhs

लाखों के गबन मामले में नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 08 Apr 2021 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against the Chairman of Nagar Panchayat Mendu in the embezzlement case of lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष द्वारा शिष्टाचार व्यय के नाम पर फर्जी बिल वाउचर बनाकर लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। एडीएम की जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने इस मामले में शासन को कार्रवाई की संस्तुति की है। उक्त प्रकरण की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता व नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने की थी। इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
अजय कुमार शर्मा ने डीएम को एक शिकायती पत्र के माध्यम से नगर पंचायत मेंडू में हुए गबन की शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर डीएम ने उक्त शिकायत की जांच एडीएम को दी। शिकायत के माध्यम कहा कि नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य ने शिष्टाचार व्यय के रूप में फर्जी बिल वाउचर बनवाकर संबंधित फर्मों को देय धनराशि के चेक अपने पद का दुरुपयोग कर अपनी निजी बैंक खाते में जमा कराकर लाखों रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

जांच में पाया कि अध्यक्ष के द्वारा केश-मेमा बिल पर अपने निज खाता संख्या 31140298043 में भुगतान कराया गया है। इसके साथ ही कैश मेमो बिल पर एवं आपूर्ति कर्ता के हस्ताक्षर भी अलग-अलग हैंड राइटिंग में हैं। जांच के दौरान यह प्रतीत हुआ कि उक्त बिल कार्यालय में बैठकर फर्जी तरीके से बनवाये गये हैं। जिलाधिकारी ने एडीएम की जांच आख्या के आधार पर शासन को कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed