फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Recognition of five unaided schools in the district revoked.

Hathras News: जिले के पांच वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त

Thu, 18 Jun 2026 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Recognition of five unaided schools in the district revoked.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने नियमों की अनदेखी करने वाले और सुस्त पड़े माध्यमिक विद्यालयों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिले में संचालित पांच स्व-वित्त पोषित (वित्तविहीन) विद्यालयों की मान्यता तत्काल प्रभाव से स्वतः समाप्त घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

परिषद के इस कदम से स्थानीय शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है। जिले के इन पांचों विद्यालयों ने नियमानुसार शैक्षिक सत्र 2024-25 और शैक्षिक सत्र 2025-26 में न तो कक्षाएं चलाईं और न ही इनका कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ, जिसके कारण यह कार्रवाई अमल में लाई गई है ।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में एसबीएलएसएस इंटर कॉलेज हाथरस, बी प्रताप महेंद्र सिंह एचएसएस टिकारी, एसआरकेयूएमवी मितनपुर, राजकमल हाईस्कूल, समरपुर कचौरा, श्री महावीर प्रसाद एचएसएस स्कूल भगवंतपुर हतीसा शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि मान्यता समाप्त होने के बाद अब इन विद्यालयों में आगामी सत्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह अवैध मानी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed