फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ravan's Statue will burn todya.

रावण वध आज, शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा

Tue, 08 Oct 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ravan's Statue will burn todya.
आगरा रोड स्थित रावण दहन स्थल पर रावण का पुतला तैयार करते कारीगर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

विजयदशमी पर मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान में 70 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। रामलीला महोत्सव आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शाम को प्रभुराम रथ में सवार होकर एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर पहुंचेंगे। रावण दहन के बाद कई जगह पर प्रभुराम का स्वागत होगा।
मंगलवार की शाम को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण का दहन मंगलवार की शाम को साढ़े सात बजे के करीब होगा। प्रभुराम, मां काली, मुख्य मार्गों से होते हुए मैदान पर पहुंचेेंगे। वहां प्रभुराम व रावण के बीच युद्ध होगा। उसके बाद रावण दहन होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
रावण दहन से पूर्व सोमवार को एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी रामशब्द यादव, कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राना आदि पुलिस अधिकारियों ने एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। उनके साथ ग्राम प्रधान पति गिजरौली राधे सिंह भी थे। वहीं पालिका प्रशासन द्वारा गड्ढों में मिट्टी का भराव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद होगा रूट डायवर्ट
रावण दहन को लेकर दोपहर बाद नगला भुस से तालाब चौराहा तक रूट डायवर्ट रहेगा। नगला भुस से शहर में आने वाले वाहनों को हतीसा पुल की ओर से आ सकते हैं। जलेसर रोड पर जाने वाले वाहन तालाब चौराहा से होकर गुजरेंगे। रावण दहन के बाद देर रात यातायात सुचारु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed