Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   rashtriya swarn parishad workers placed under house arrest

Hathras: दिल्ली कूच से पहले राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता नजरबंद, पंकज धवरैया की पुलिस से नोकझोंक

Sat, 07 Feb 2026 10:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 10:35 AM IST
सार

पुलिस-प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सवर्ण परिषद के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। पुलिस ने पंकज को उन पर दर्ज मुकदमों का उल्लेख करते हुए विभिन्न वर्गों में जातीय शत्रुता एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने की बात कहते हुए इस यात्रा को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
rashtriya swarn parishad workers placed under house arrest
सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया से पुलिस की नोकझोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस पुलिस ने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया सहित उनके कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। ये सभी 12 फरवरी को पदयात्रा के जरिये दिल्ली स्थित पीएम आवास पर पहुंचकर अपना संदेश देने वाले थे। आज पंकज धवरैया और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

पंकज धवरैया नजरबंदयूजीसी के नए नियम और एससीएसटी एक्ट के विरोध में 7 फरवरी को निकाले जाने वाली सनातन सद्भावना यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। बताते हैं कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने एक जनवरी को बंद का आह्वान किया था। इसके बाद 7 फरवरी को शहर के भगत सिंह पार्क से सनातन सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किए जाने की घोषणा की थी। बरेली के निलंबित नगर मजिस्ट्रेट अलंकार दीक्षित ने भी एक वीडियो के माध्यम से इस पदयात्रा में शामिल होने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सवर्ण परिषद के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। पुलिस ने पंकज को उन पर दर्ज मुकदमों का उल्लेख करते हुए विभिन्न वर्गों में जातीय शत्रुता एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने की बात कहते हुए इस यात्रा को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है। पंकज का कहना है कि यह जातीय यात्रा नहीं है, बल्कि सिर्फ सनातन पदयात्रा है। यह कोई धरना-प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का तरीका है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि इस यात्रा को लेकर निगरानी की जा रही है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से नोकझोंक
सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया और हाथरस पुलिस के बीच उनके आवास पर नोकझोंक हुई। पंकज धवरैया हाथ में विरोध की तख्ती लेकर सनाततन यात्रा की पैरवी कर रहे थे और पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed