फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rare Coins Ranging from 1 to 125 That Evoke Memories of Dr. Ambedkar

Hathras News: डॉ. आंबेडकर की यादें ताजा कराते एक से 125 रुपये तक के दुर्लभ सिक्के

Tue, 14 Apr 2026 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rare Coins Ranging from 1 to 125 That Evoke Memories of Dr. Ambedkar
सिक्खे पर गुदा बाबा साहेब आंबेडकर का चित्र। संवाद - फोटो : Self
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जहां पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। वहीं हाथरस के अधिवक्ता और पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा का निजी संग्रह शहर में चर्चा का विषय है। उनके पास मौजूद डॉ. आंबेडकर की स्मृति में जारी ऐतिहासिक सिक्के और दुर्लभ मुद्राएं भारतीय इतिहास की गौरवगाथा बयां कर रही हैं।
विज्ञापन




मनमोहन शर्मा के अनूठे संग्रह में डॉ. आंबेडकर से संबंधित विशेष स्मारक सिक्के शामिल हैं, जो विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर भारत सरकार द्वारा जारी किए गए थे। मनमोहन शर्मा का शौक केवल आधुनिक स्मारक सिक्कों तक सीमित नहीं है। उनके पास प्राचीन भारत की बैंकिंग और विनिमय प्रणाली से जुड़े दुर्लभ साक्ष्य मौजूद हैं। मनमोहन शर्मा ने बताया कि मुद्राएं केवल धन नहीं, बल्कि अपने समय का जीवंत इतिहास होती हैं। डॉ. आंबेडकर के सम्मान में जारी ये सिक्के हमें उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन





125 का सिक्का (वर्ष 2015)

यह सिक्का डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में जारी किया गया था। यह विशेष उच्च मूल्य का स्मारक सिक्का है, जो उनके राष्ट्रीय योगदान को सम्मानित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




10 का सिक्का (वर्ष 2015)
वर्ष 2015 में ही 125 रुपये के सिक्के के साथ 10 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया गया था। यह आम प्रचलन के लिए बनाया गया था और डॉ.आंबेडकर की 125वीं जन्म जयंती की स्मृति में प्रचलन में लाया गया।






एक का सिक्का (वर्ष 1990)

यह सिक्का वर्ष 1990 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म शताब्दी (100वीं जयंती) के अवसर पर जारी किया गया था। यह उस समय का एक महत्वपूर्ण स्मारक सिक्का है, जो उनके योगदान को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed