{"_id":"5c324e79bdec223c70052883","slug":"rampage-over-ration-distribution-nokhonkonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण को लेकर हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण को लेकर हंगामा, नोकझोंक
Mon, 07 Jan 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगला अहीर में राशन वितरण कर रहे युवक से नोकझोंक करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाना के माजरा नगला अहीर में रविवार को राशन वितरण के दौरान राशन डीलर के परिजन द्वारा ग्रामीणों को यूनिट के हिसाब से राशन सामग्री नहीं देने पर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों की राशन वितरण कर रहे युवक से भी तीखी नोकझोंक हो गई।
ग्रामीणों ने राशन डीलर के परिजन पर यूनिट के हिसाब से सामान नहीं देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला राशन डीलर होने के कारण डीलर द्वारा अपने ही परिवार के कुछ युवकों से राशन वितरण कराया जाता है। डीलर के परिवार के कुछ लोग किसी भी ग्रामीण को पूरा राशन नहीं देते हैं।
ग्रामीणों ने किसी सक्षम अधिकारी को भेजकर राशन वितरण सही ढंग से कराने की मांग की है। राशन वितरण कर रहे युवक ने बताया कि जिस उपभोक्ता के राशन कार्ड में जितने यूनिट हैं, उसके आधार पर ही राशन दिया जा रहा है। पॉस मशीन से निकली रसीद भी दी जा रही है। इस मौके पर नेम सिंह, रामपाल सिंह, जावित्री देवी, रघुवीर सिंह, हरप्यारी देवी, सोनकली देवी, कुलवीर सिंह आदि थे।