फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ramlila staged in Hathras from October 7

Ramleela In Hathras: हाथरस में रामलीला मंचन 7 अक्टूबर से, साथ में होगी रासलीला

Fri, 06 Oct 2023 06:11 PM IST
चमन शर्मा धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:11 PM IST
सार

रामलीला महोत्सव के तहत शहर में राम बारात, हनुमान सवारी व काली प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विजयादशमी के अवसर पर शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
Ramlila staged in Hathras from October 7
रामलीला मैदान स्थित रामलीला बाड़े में चल रहीं तैयारियां - फोटो : राघवेंद्र प्रताप सिंह

विस्तार

हाथरस शहर में सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव का 7 अक्टूबर से श्रीगणेश हो जाएगा। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


वृंदावन की रामलीला - रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला व रासलीला का मंचन किया जाएगा। इसे लेकर एक दिन पहले तक शहर के रामलीला मैदान स्थित बाड़े में कारीगार पंडाल तैयार करने में जुटे रहे। शहर में अगले दो सप्ताह से अधिक दिनों तक रामलीला व रासलीला की धूम रहेगी। हर साल की भांति इस साल भी सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव के तहत शहर में राम बारात, हनुमान सवारी व काली प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विजयादशमी के अवसर पर शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। रामलीला महोत्सव के संयोजक डा. अविन शर्मा व अध्यक्ष रामबहादुर यादव अन्य पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों का जायजा लिया। रामलीला पंडाल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed