{"_id":"69d02c7dad7b757d860a8407","slug":"rameshwar-wins-final-bout-in-thrilling-contest-hathras-news-c-56-1-sali1016-146726-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोमांचक मुकाबले में रामेश्वर ने जीती आखिरी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोमांचक मुकाबले में रामेश्वर ने जीती आखिरी कुश्ती
Sat, 04 Apr 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते आयोजक। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
क्षेत्र के गांव नगला ध्यान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 2.10 लाख रुपये के इनाम के लिए आखिरी सबसे बड़ी कुश्ती भारती केसरी रामेश्वर पहलवान और दिल्ली केसरी गौरव छिल्लर के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में रामेश्वर पहलवान विजयी रहे।
इस आयोजन को बनी सिंह पहलवान ने संपन्न कराया। इसमें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भाग लेकर दांव-पेच दिखाए। दूसरी कुश्ती 11,000 हजार रुपये के इनाम के लिए अरविंद पहलवान (अगसौली) और तेजवीर पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
तीसरे स्थान की 11,000 की कुश्ती गिरीश पहलवान और श्यामवीर पहलवान (कोडर) के बीच हुई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। दंगल का खास आकर्षण महिला पहलवान करण की कुश्ती रही। उन्होंने पुरुष पहलवान के साथ मुकाबला किया और यह कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
मुख्य कुश्ती का हाथ पूर्व विधायक प्रताप चौधरी एवं संत श्रद्धानंद ने मिलवाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, यथार्थ चौधरी, केशव देव चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सतेंद्र फौजदार, डॉ. बच्चू सिंह, विक्रम सिंह, मेघश्याम पहलवान, संजय, शंकर सिंह आदि मौजूद थे।