फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rambhadracharya health suddenly deteriorated

Rambhadracharya: अचानक बिगड़ी रामभद्राचार्य की तबीयत, आगरा भर्ती, सीएम योगी ने जाना हाल-चाल, निकली यह बीमारी

Fri, 02 Feb 2024 04:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

हाथरस में रामभद्राचार्य के अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। जहां उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रामभद्राचार्य को स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान निमोनिया निकला है। वह पूर्णत: स्वस्थ हैं। तबीयत बिगड़ने की पता लगते ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे फोन कर हाल-चाल जाना है।

विज्ञापन
Rambhadracharya health suddenly deteriorated
जगद्गुरु रामभद्राचार्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय संत स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की 2 फरवरी सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके शिष्य व यजमानों ने उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने का पता चलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे फोन पर बात कर हालचाल जाना है। 

विज्ञापन


सुबह स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज वृंदावन जाने के लिए तैयार हुए थे। वृंदावन के साथ ही स्वामी जी को आगरा में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी जाना था। यकायक अग्रसेन कॉलोनी में अजय कुमार गुप्ता के मकान से निकलते समय स्वामी जी की तबीयत बिगड़ गई। उनको उल्टियां होने लगीं। जिसमें काफी मात्रा में कफ निकला। तबीयत बिगड़ते ही उन्होंने सीने में दर्द होने की बात कही। 
विज्ञापन


उनके शिष्य व यजमान उन्हें आगरा पुष्पांजलि अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उन्हें निमोनिया होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि अब उनकी तबीयत सही है, वे पूर्णत: स्वस्थ हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन कर उनका हाल चाल जाना है। बता दें कि स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज द्वारा 25 जनवरी से हाथरस के लाड़पुर में रामकथा कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed