फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ram Barat in Hathras

हाथरस: रघुवंशी दूल्हों की बरात में नाचा हाथरस, ली बलइयां, जयकारों से गूंजा शहर

Fri, 09 Oct 2026 04:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 04:40 PM IST
सार

शहर के नयागंज स्थित हनुमान गली मंदिर से विधि-विधान व पूजन-अर्चन के उपरांत राम बरात का शुभारंभ हुआ। बरात में सबसे आगे वानर सेना चल रही थी। सुसज्जित घोड़ों पर सवार प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

विज्ञापन
Ram Barat in Hathras
बरात में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शुत्रुघन के स्वरूप - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार की शाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और उनके तीनों अनुजों की बरात धूमधाम से निकाली गई। शहरवासियों ने जगह-जगह बरात का गर्मजोशी से स्वागत किया। देर रात आवास-विकास कॉलोनी में सजी जनकपुरी में बरात की गर्मजोशी से अगवानी की गई।

विज्ञापन


रामलीला के संयोजक क्षमा शर्मा एवं डॉ. अविन शर्मा की मौजूदगी में बरात का शुभारंभ हुआ। परंपरा के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम शहर के नयागंज स्थित हनुमान गली मंदिर से विधि-विधान व पूजन-अर्चन के उपरांत राम बरात का शुभारंभ हुआ। बरात में सबसे आगे वानर सेना चल रही थी। सुसज्जित घोड़ों पर सवार प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


आवास-विकास कॉलोनी में सजी जनकपुरी में राजा जनक के रूप में मौजूद गिरीश पचौरी ने बरातियों की अगवानी की। जनकपुरी के अध्यक्ष प्रवीन उपाध्याय की देखरेख में स्वागताध्यक्ष अधीर पचौरी ने भगवान श्रीराम व चारों भाइयों का तिलक कर भव्य स्वागत किया। संयोजक सुधीर पचौरी ने राम-जानकी विवाह महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठानों में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष यतेंद्र वार्ष्णेय, सह संयोजक मनीष शर्मा, सुनीत अग्रवाल, अतुल चौधरी, संकल्प उपाध्याय तथा संदीप पचौरी का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed