{"_id":"5ca8f2f6bdec22142e74b3a3","slug":"rajnath-avoids-hindutva","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व से किया राजनाथ ने परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व से किया राजनाथ ने परहेज
Sun, 07 Apr 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की विजय संकल्प रैली में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली में सबसे पहले जनसभा में आए लोगों से जुड़ने की कोशिश की। ठाकुर बहुल इस क्षेत्र में राजनाथ ने राष्ट्रवाद की बात तो की ही, लेकिन वहां काफी तादाद में किसान भी मौजूद थे तो राजनाथ इस मौके पर यह बताना भी नहीं भूले कि सरकार ने किसानों को क्या-क्या सहुलियतें दी हैं। उन्होेंने आंकड़ों के गणित का हिसाब पेश कर राहुल की घोषणा को भी फेल बता दिया। हालांकि 25 मिनट के अपने भाषण में राजनाथ से हिंदुत्व का जिक्र नहीं किया और उनका फोकस विकास पर रहा।
उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह की इस जिले में अक्सर कैलोरा चौराहे पर ही सभा होती हैं। इसकी वजह यह है कि यह इलाका ठाकुर बाहुल्य है और ठाकुर बिरादरी राजनाथ के नाम पर यहां उन्हें सुनने के लिए एकत्रित भी हो जाती है। राजनाथ जैसे ही मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने यह कहा कि वह इस स्थान पर काफी दिन बाद आए हैं और विस चुनाव में नहीं आए। तब पब्लिक बोली कि नहीं वह पिछले विस चुनाव में यहां आए थे। इस पर राजनाथ ने खुद कहा कि चूंकि उन पर जिम्मेदारियां बढ़ गई है और 105 सभाओं को पिछले विस चुनाव में उन्होंने संबोधित किया था।ऐसे में हो सकता है कि वह भूल गए हो। हालांकि इसके पीछे लोगों ने यही माना कि राजनाथ यहां से अपना पुराना जुड़ाव बता रहे हैं।
अपनी सभा के जरिये राजनाथ एक तरीके से यहां ठाकुरों को साधने की कोशिश करते हुए दिखाई। सभा स्थल बिलकुल देहाती स्थल था और वहां काफी तादाद में किसान मौजूद थे तो राजनाथ ने किसानों के बीच अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने किसानों से पूछा कि उनके खाते में इनकम सपोर्ट का पैसा आ रहा है या नहीं तो काफी लोगों ने हाथ उठा दिए। उन्होंने यह हवाला देकर किसानों को रिझाया कि जल्द ही किसानों की आमदनी बढ़ जाएगी। उन्होेंने इसके साथ ही राहुल की इस घोषणा की कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गरीब परिवार के खाते में 72 हजार रुपये आएंगे को भी अपने उदबोधन में गलत बताया। उनका कहना था कि राहुल आमदनी की शेष धनराशि देने की कह रहे हैं। कुल 72 हजार रुपये की नहीं। राजनाथ ने कांग्रेस और गठबंधन पर तीखे हमले किए और राष्ट्रवाद की बात कही। अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर विपक्षियों को भ्रष्टाचारी बताकर राजनाथ ने लोगों को यह बताने की कोशिश की कि देश की सुरक्षा भाजपा की सरकार में ही सुरक्षित है। यही नहीं राजनाथ ने मोदी को चौकन्ना चौकीदार भी बताया।