फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rajinder Singh Maharaj's birthday celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया राजिंदर सिंह महराज का जन्मोत्सव

Mon, 14 Oct 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rajinder Singh Maharaj's birthday celebrated with great pomp
धूमधाम से मनाया राजिंदर सिंह महराज का जन्मोत्सव
विज्ञापन

वीरनगर व पिछौती शाखा पर हुआ लंगर,व सत्संग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रविवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग हाथरस, कृपाल आश्रम पिछौती, राजिंदर आश्रम वीरनगर पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बाल सत्संग के बच्चों द्वारा महाराज जी की याद में बड़े ही मनमोहक व आकर्षक अंदाज में क्रायक्रम की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने ऑडियो- वीडियो के माध्यम से सत्संग फऱमाया। उन्होंने कहा कि जब हम किसी सच्चे सतगुरु की संगत करते हैं या फिर किसी पूर्ण महापुरुष की नजदीकी पाते हैं तो हमे जानकारी मिलती है कि इस संसार में जो भी चीजें हैं,जिनको कि हम इन भौतिक नेत्रों से देख पाते हैं, वो सभी एक न एक दिन इस दुनिया से ओझल हो जानी हैं। यहां तक कि हमारा अपना शरीर भी। इसलिए हमें अपना जीवन प्रेम ,दया, करुणा और निष्काम सेवा से भरपूर जीना चाहिए।
विज्ञापन

महाराज जी ने आगे समझाया कि सबसे जरूरी काम इस धरती पर आकर स्वयं को जानना व प्रभु परमात्मा को पाना है। कहीं ऐसा न हो कि इतनी देर हो जाय और हम अपनी जिंदगी का सफर बिना कुछ पाए, ही न गँवा दें। महाराज जी ने आगे समझाया कि परमात्मा ने हमें इस इंसानी चोले में वो सारे तत्व दिए हैं जिनके द्वारा हम स्वयं को जानकर परमात्मा से एकमेक हो सकते हैं। वीरनगर पिछौती शाखा पर लंगर बरताया गया। आज के दिन वीरनगर व पिछौन्ती शाखाओं पर अटूट लंगर भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed