फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rain water entered houses in Mursan

Hathras News: घरों में घुसा बारिश का पानी, घरेलू सामान हुआ खराब, जलभराव से आवागमन हुआ बंद

Sun, 10 Sep 2023 05:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 05:10 PM IST
सार

हाथरस में मुरसान के थाने वाले मोहल्ला में बारिश का पानी भरने के कारण लोग परेशान हैं। भले ही नगर पंचायत मुरसान के द्वारा पोखर के पानी को निकालने के लिए एक ट्राली व समर लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। लेकिन जैसे ही बारिश पड़ती है तो इस मोहल्ले के करीब 50 घरों से ज्यादा घरों के लोगों का निकलना बंद हो जाता है। 

विज्ञापन
Rain water entered houses in Mursan
मुरसान की पोखर के निकट घरों में घुसा बारिश का पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

लगातार हो रही बारिश से जहां एक और गर्मी से राहत मिली है, पर दूसरी ओर बारिश का पानी आफत भी बन गया है। सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया है। बारिश का पानी घरों के अंदर घुस रहा है, जिससे घरेलू सामान खराब हो रहा है। लोगों को अपना घर छोड़कर अन्य जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन


मुरसान के खाई मोहल्ला में बारिश के बाद जलभराव
विज्ञापन


हाथरस में मुरसान के थाने वाले मोहल्ला में बारिश का पानी भरने के कारण लोग परेशान हैं। भले ही नगर पंचायत मुरसान के द्वारा पोखर के पानी को निकालने के लिए एक ट्राली व समर लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। लेकिन जैसे ही बारिश पड़ती है तो इस मोहल्ले के करीब 50 घरों से ज्यादा घरों के लोगों का निकलना बंद हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला थाने वाले के रहने वाले रामगोपाल, रामनिवास, जयपाल, कमला देवी व सुभाष आदि लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया है। घर में बारिश का पानी भरने से जमीन पर रखा काफी सामान खराब हो गया है। गली में पानी भरने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। शनिवार शाम से रात भर हुई बारिश के बाद मुरसान के आर्य समाज रोड़ से लेकर थाने वाले मोहल्ला में जल भराव की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed