{"_id":"68584c777e20ff07ef0f48e0","slug":"rain-in-sadabad-humidity-in-hathras-hathras-news-c-56-1-sali1016-133461-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: बदला मौसम का मिजाज, सादाबाद में हुई बारिश, हाथरस में बनी रही उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: बदला मौसम का मिजाज, सादाबाद में हुई बारिश, हाथरस में बनी रही उमस
Mon, 23 Jun 2025 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:03 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में हाथरस समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जिले को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है।
विज्ञापन
सादाबाद में बारिश के दौरान एनएच से लाइट जलाकर गुजरते वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मौसम विभाग द्वारा बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सादाबाद में 22 जून की शाम मौसम का मिजाज बदल गया, करीब आधा घंटे बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई, मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान कई जगह सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं हाथरस में दिनभर कभी धूप तो कभी छांव रही। यहां उमस भरी गर्मी से भी लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में हाथरस समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जिले को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है। जनपद में पिछले करीब तीन चार दिन से बारिश हो रही है।
विज्ञापन
22 जून को सुबह से ही बादल छाए रहे। पूरे दिन लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। बारिश से सुभाष गली, आनंद नगर, मुरसान रोड सहित कई इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव हो गया, जिससे लोग परेशानी झेलते नजर आए।
विज्ञापन