{"_id":"6a95e0f2f8d74fd28904a639","slug":"railway-crossing-remained-closed-for-two-hours-commuters-faced-inconvenience-hathras-news-c-63-1-sali1025-105645-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीरों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीरों को हुई परेशानी
Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के गढ़ी बुद्धू खां फाटक पर खड़ी मालगाड़ी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार शाम करीब दो घंटे तक मालगाड़ी का पिछला हिस्सा फाटक के सामने खड़ा रहने से आवागमन बाधित रहा। शाम पांच बजे से सात बजे तक फाटक बंद रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को मजबूरन लौटकर दूसरे फाटक से गुजरना पड़ा।
बताया गया कि सोमवार शाम हाथरस की ओर आने-जाने वाली सवारी ट्रेनों को निकालने के लिए मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर एक ट्रैक पर खड़ा किया गया था। मालगाड़ी का पिछला हिस्सा गढ़ी बुद्धू खां रेलवे फाटक के सामने तक आ गया, जिससे फाटक खोलना संभव नहीं हुआ। इस दौरान लोगों ने मालगाड़ी को करीब 10 मीटर आगे बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि फाटक खोला जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस फाटक पर सामान्य दिनों में आवाजाही कम रहती है। एटा जीटी रोड स्थित रेलवे फाटक पर अक्सर जाम लगने के कारण लोग इस वैकल्पिक फाटक से आवागमन करते हैं। सोमवार को फाटक बंद रहने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर बताया गया कि निर्धारित सीमा के अनुसार ही मालगाड़ी को खड़ा किया गया था। इससे आगे ट्रेन खड़ी करना संभव नहीं था। लगातार दो घंटे फाटक बंद रहने को लेकर स्थानीय लोगों में रेलवे के प्रति नाराजगी रही।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर मयंक यादव ने बताया कि यार्ड में मालगाड़ी को एक निश्चित सीमा तक ही खड़ा किया जा सकता था और उसी परिधि में वह खड़ी थी। मालगाड़ी लंबी होने के कारण उसका पिछला हिस्सा फाटक था। यह समय सवारी गाड़ियों के आने-जाने का था, इसलिए पहले सवारी गाड़ियों को निकाला गया और उसके बाद मालगाड़ी को निकाला गया।