फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raid conducted on information of illegal animal slaughter, three arrested

Hathras News: अवैध पशु कटान की सूचना पर दी दबिश, तीन गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted on information of illegal animal slaughter, three arrested
पुलिस ने पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह दबिश देकर कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो भैंस, कुल्हाड़ी और छुरे बरामद किए गए हैं, जबकि छह लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह को बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े चार बजे सूचना मिली कि मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित नाजिम के मकान में कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं को काट रहे हैं। ये लोग पशुओं को काटकर उनका मांस बेचते हैं। पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली निरीक्षक ने पुलिस व पीएसी के साथ दबिश देकर मौके से नाजिम, कासिम व कदीर निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




इस दौरान इरशाद, कल्लू पहलवान, इमरान, गुड्डू, आसिफ उर्फ भुल्लन निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी, सलील निवासी मोहल्ला चूड़ी मार्केट कटरा मौका पाकर भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed