{"_id":"6a1f3f97ecc53bae8b03c5d4","slug":"quacks-flee-shutting-down-clinics-out-of-fear-of-action-hathras-news-c-62-1-sali1024-104456-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार्रवाई के डर से क्लीनिक बंद कर भागे झोलाछाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार्रवाई के डर से क्लीनिक बंद कर भागे झोलाछाप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शिकायत के बाद कस्बे के तीन झोलाछाप दंत चिकित्सकों की क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ये तीनों क्लीनिक पिता और दो पुत्रों द्वारा संचालित हैं। इनके ठिकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है, जवाब नहीं देने पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से पहले तीनों क्लीनिक बंद कर भाग गए।
सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सादाबाद सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. दानवीर के नेतृत्व में मंगलवार शाम तीन क्लीनिकों की जांच करने पहुंची थी, स्थानीय पुलिस भी थी। टीम मोहल्ला होलीगेट पर झोलाछाप चिकित्सक की क्लीनिक पर पहुंची तो संचालक उसे बंद कर भाग गया। अन्य झोलाछापों में खलबली मच गई, वह भी अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए।
उल्लेखनीय है उक्त झोलाछाप कई वर्षों से कस्बे में दांतों का उपचार कर रहे हैं। अपने दो पुत्रों को भी इसी कार्य में लगा दिया है। दोनों पुत्र अलग-अलग दंत क्लीनिक चलाते हैं। डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि जिन तीन झोलाछापों की शिकायत की गई थी, वह अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए हैं। नोटिस चस्पा कर दिया गया है, यदि उन्होंने नोटिस प्राप्त कर उसका जवाब नहीं दिया तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।